एकमा में राजद नेता ने सपरिवार किया रुद्राभिषेक

के के सिंह सेंगर। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। प्रखंड के बिशुनपुरा कला गांव स्थित बाबा गोपालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भगवान शिव को प्रिय सावन माह के अवसर पर राजद नेता देवकुमार सिंह के द्वारा सपरि रुद्राभिषेक किया गया। आचार्य मनीष पांडेय एवं उनके सहयोगी ब्राह्मणों की मंडली के द्वारा विधि विधान के साथ यह अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस दौरान भगवान शिव से स्वयं के सपरिवार की सुख-समृद्धि के अलावा वैश्विक कोरोना महामारी से समाज को शीघ्र निजात मिलने की कामना की इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्र उपाध्याय, रामबाबू पांडेय, भोला पंडित, रमेश चौधरी, नीपू ओझा आदि शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग