राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर: मछुआरों में नदी में चिलवन लगा पानी रोका, सीओ ने जांच कर हटाया

बनियापुर: मछुआरों में नदी में चिलवन लगा पानी रोका, सीओ ने जांच कर हटाया

बनियापुर(सारण)। मछुआरों द्वारा नदी में  चिलवन लगा पानी रोकने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीओ ने जांच की. जांच के बाद बनियापुर सीओ स्वामीनाथ राम ने धवरी पंचायत के आधा दर्जन स्थानों के अलावें बंगाली पट्टी तथा सुरौंधा की नदियों से चिलवन हटवाया. सीओ ने कहा कि दुबारा नदी में चिलवन लगाने वाले मछुआरों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही आम लोगों से गहरे पानी में जाने तथा बेवजह नदियों के किनारे जाने से बचने की अपील की. बताया जाता है कि लागातर घघरी नदी में पानी बढ़ रहा है. जिसकी चिंता से लोग सहमे हैं. नदी में पानी उफान पर है. बाढ़ जैसे हालात बने हैं. इसके बाद भी कुछ मछुवारे नदी में चिलवन लगा प्लास्टिक बांध पानी की धारा को रोक रहे हैं फलस्वरूप नदियों का पानी अपनी रास्ता बदल किसानों के ऊंचे खेतों व उनके घरों तक सीधे पहुंच रही है. मामले की शिकायत कटसा तथा रामनगर के लोगो ने स्थानीय मुखिया अनिता देवी तथा मुखिया प्रतिनिधि दिलीप राय के नेतृत्व में सीओ को दी थी. इधर, बीडीसी सदस्य शिवपारसी राय, उमाशंकर तिवारी सहित एक सौ लोगों की हस्ताक्षरित पत्र भी सीओ को दिया गया था. ग्रामीणों ने नदी में लगाये गए चिलवन को हटाने की मांग की थी. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दिलीप राय ने बताया कि नदियों में लगाये गए चिलवन को हटाये जाने के बाद  नदियों की जलस्तर में कुछ कमी आने की संभावना है. बाढ़ जैसे हालात उतपन्न होने से ग्रामीण व किसान काफी समस्याग्रस्त हैं.