आर्केष्ट्रा में काम करने वाले मोतिहारी के एक दलित समेत चार युवकों को आधा दर्जने से अधिक लोगों ने बंधक बनाकर पीटा, एफआईआर
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एक दलित सहित चार लोगों को बंधक बना जमकर धुनाई कर दी। जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी का ईलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है। मामले की प्राथमिकी मोतिहारी जिले के छवरा थाने के जुआफर निवासी जितेंद्र पासवान ने सहाजितपुर थाने में दर्ज कराया है। पीड़ित जितेंद्र ने बताया है कि वह वर्तमान में कोल्हुआँ मे एक आर्केष्ट्रा में काम करता है। लॉक डाउन के कारण वह अपने घर नहीं लौटा. शनिवार के दिन वह अपने साथी जलेश्वर गिरी, सागर कर्ण तथा नकुल प्रसाद के साथ बाढ़ का पानी मोती छपरा में देख रहा था, तभी उसी गांव के सभी नामजद एक जूट होकर मौके पर पहुंचे और सबको बंधक बना दिया। जिसके बाद सभी ने मिल जमकर पिटाई की तथा जाति सूचक शब्दो का प्रयोग किया. घण्टो बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच सभी को बन्धन मुक्त कराया। जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंच केस दर्ज कराया.पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसन्धान में जूटी है। मामले को मछली चोरी से भी जोड़ के देखा जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग