बनियापुर में बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया एफआईआर
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका में बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर बढ़ी विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भीड़ गए. दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग जख्मी हो गए. दोनो पक्षों ने सहाजितपुर थाना मे अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्रथम पक्ष के राजेश शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज करा नागेंद्र शर्मा, रविन्द्र शर्मा तथा विशाल शर्मा को नामजद किया है. बताया गया है कि सुबह में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था जिसको लेकर नामजद धारदार हथियार से लैस होकर आए और हमला बोल दिया. मैं जख्मी होकर गिर गया. बचाव में आई माँ एवम भाभी को भी नामजदों ने पीटकर जख्मी कर दिया. नामजदों ने मां के गर्दन से तीस हजार रुपये मूल्य की आभूषण भी छीन ली. इधर, दूसरे पक्ष के रविन्द्र शर्मा ने अपने पड़ोसी विजय शर्मा, अजय शर्मा, दीपू शर्मा, कंचन शर्मा, राजेश शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, अजित शर्मा तथा गोविंद शर्मा को नामजद करते हुए मारपीट करने तथा आभूषण छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग