- अंचलाधिकारी के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी
- अवैध रूप से बालू ढुलाई करने वाले वाहनों पर है,प्रशासन की पैनी नजर
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम एवं थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अभियान चला अवैध बालू लदे आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों को जब्त किया है।मामले की प्राथमिकी अंचलाधिकारी के बयान पर बनियापुर थाने में दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में ट्रैक्टर चालक एवं मालिक को नामजद कर अंचलाधिकारी ने बताया है कि कुल आठ ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। जिसपर अवैध रूप से पिला बालू लदा हुआ है। जब चालकों से कागजात की मांग की गई तो इनके द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नही किया गया। पदाधिकारी द्वय ने बताया कि अवैध बालू की ढुलाई करने वाले वाहनों पर प्रशासन की पैनी नजर है।जिसको लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग