- पीड़ित ने अज्ञात को नामजद कर दर्ज कराई प्राथमिकी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दरबाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी की चोरी कर चोर आसानी से फरार हो गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव का है। पीड़ित राहुल तिवारी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गई बोलेरों की बरमदगी की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरी बोलेरो गाड़ी दरबाजे पर लगी थी। जहाँ से रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा गाड़ी की चोरी कर ली गई। सुबह में मामले की जानकारी हुई।जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी चोरी गई बोलेरो के बारे में कोई जानकारी नही मिल सकी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर दरबाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी होने के बाद अन्य वाहन स्वामी भी अपनी गाड़ी की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग