राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया गांव में नाला निकासी के विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित युवक आदित्य कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उपेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, निशा कुमारी, एवं प्रभावती देवी, को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित युवक का कहना है कि उसके चारदीवारी के मुख्य दरवाजे के आगे पानी निकासी के लिए नाला बनाया गया है। जिसे जोर-जबर्दस्ती कर आरोपियों ने ईंट और सीमेंट से बंद कर दिया। जब वे लोग विरोध करने गए तो आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कुदाले और लोहे की रड से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान बचाने आई युवक की मां कुमकुम देवी तो उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में दोनों का रेफ़रल अस्पताल तरैया में इलाज कराया गया। पुलिस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग