राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय कदना में शुक्रवार को भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जयंती धूमधाम से मनाई गई। शिक्षकों और छात्रों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी जीवनी पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को उनके जीवनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।इस विद्यालय में चल रहे विशेष क्लास “स्पर्श केंद्र” जो मुख्य रूप से दिव्यांग बच्चों का क्लास है, उन्हें भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मौलाना साहब को याद किया और मालार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलकर अपने देश के प्रति समर्पित होकर सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने का संदेश दिया। मौके पर प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, मो जुनैद आलम, मो इजहारुल हक, कन्हैया तिवारी आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग