पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच 90 और 73 पर विभिन्न जगहों पर मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम को अवैध ओवरलोडिंग के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के पहले मशरक थाना परिसर में मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने थानाध्यक्ष मशरक, पानापुर, इसुआपुर और तरैया के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने मीडिया को बताया कि जिलाधिकारी सारण और पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार बालू ओवरलोडिंग को लेकर मशरक थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर, लखनपुर गोलम्बर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा, वहीं जांच के दौरान ओवरलोडेड वाहनों पर कारवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग