राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 170 लीटर स्प्रिट के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के रामधनाव का है। गिरफ्तार अभियुक्त स्थानीय अनिल राय बताया जाता है।पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दो लोगो को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली कि रामधनाव में शराब का निर्माण और विक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। इधर दूसरे नामजद की गिरफ्तारी के लिये भी पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग