राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार में गुरुवार की रात ताला काटकर एक मोबाइल दुकान से हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली गई। दुकानदार मिंटू कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब नींद खुली और घर से बाहर निकल कर दुकान पर आया तो देखा कि दुकान में लगा ताला टूटा हुअा था। अंदर पहुंच कर देखा तो दर्जनों मोबाइल फोन, ब्लू टूथ व 20 हजार रुपये नगद रखे हुए रुपये गायब था। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर दाउदपुर थाना पुलिस ने पहुंच कर जांच-पड़ताल की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग