राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत रामकृष्ण मिशन आश्रम के अस्पताल का ताला तोड़कर चोरों ने नकद एवं कंप्यूटर समेत हजारों रुपए मूल्य का सामान चोरी कर लिया। इस मामले में आश्रम के सचिव अतिदेवानंद महाराज के द्वारा भगवान नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। थाना को दिये गये आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि रामकृष्ण मिशन आश्रम स्थित अस्पताल का ताला तोड़कर चोरों ने अस्पताल के काउंटर में रखे ₹8000 नकद, दो कंप्यूटर मॉनिटर, दो सीपीयू एवं एक यूपीएस चोरी कर लिया है। इस मामले में उनके द्वारा इस चोरी की घटना से सारण एसपी संतोष कुमार को भी अवगत कराया गया है। जिसमें उनके द्वारा चोरी गये सामान की बरामदगी का आग्रह किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग