राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरसौली गांव के ईश्वरी सिंह तथा विनोद सिंह के घर में चोरी हो गई। दोनों के घरों में रखे सोने-चांदी के गहने, कपड़े, नगदी समेत लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी हो गई है। वहीं उसी गांव के शैलेंद्र सिंह के दुकान से भी नगद रुपए की चोरी कर ली गई है। दोनों परिवार घर से बाहर हरियाणा में रहते हैं। जिससे उनके घरों में ताले लगे थे। चोरी की घटना को अंजाम देते समय लोगों के जग जाने की आहट पर चोर भाग निकले। वहीं आनन-फानन में घटनास्थल पर चोरों की एक साइकिल, हक्सा ब्लेड, एक बड़ा चाकू तथा एक गमछा छूट गया है। घटना की सूचना मिलने पर गृह स्वामी ईश्वरी सिंह के रिश्तेदार नवादा गांव के रुदल सिंह ने स्थानीय थाने में चोरी की घटना की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग