राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुरा गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़ कर चार लाख के गहने सहित बीस हजार रुपए नगद की चोरी कर ली। बताते चलें कि कल रात में जब घर के सभी लोग अपने कमरे में सो रहे थे। जिस कमरे में कोई नहीं सोता था उसी घर का ताला तोड़ कर चोर घर में घुस गये और अलमीरा, सुटकेश, ट्रंक का ताला तोड़कर गहने चुरा ले गए। यह घटना धर्मपुरा गांव निवासी विरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ टुना सिंह डीलर के घर की है। घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थी। टुना सिंह बगल के कमरे में सोये हुए थे। उन्होंने बताया कि अहले सुबह जब वह गाय को चारा डालने के लिए उठे तभी उन्हें इस बात का पता चला कि घर में चोरी हो गई है। घटना की सूचना थाना को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग