राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर ने 08 माह बाद पुनः आधार पंजीकरण केंद्र खुल गया है।जहां लाभुकों के आधार कार्ड बनना व आधार कार्ड से संबंधित अन्य कार्य शुरू हो गए है।ज्ञातव्य हो की मार्च से ही प्रखंड कार्यालय का आधार पंजीकरण केंद्र बंद था।जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही थी।बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता के परेशानी को देखते हुए पुनः आधार केंद्र खुला है। आधार केन्द्र संचालक कर्मी संजीव मनिंदर ने बताया की 18 वर्ष से कम उम्र वालो का नया आधार बनाने का कार्य चल रहा है।साथ ही पुराने आधार कार्ड जिसमे नाम,पता व अन्य त्रुटि है।उसके भी सुधार का कार्य चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग