राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। शराब पीकर रसूलपुर बाजार में बेवजह हंगामा करते सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के सरौत गांव के गुड्डू राम व शत्रुघ्न राम को रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी व अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों शराबियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है। विदित हो कि बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाद से सारण पुलिस लगातार पियक्कड़ों और अवैध रूप से शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग