राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सीतलपुर परसा एसएच 73 पर दरियापुर थाना क्षेत्र के केवटीया के पास बोका चौक के पास गुरुवार के दिन सड़क दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर महमदपुर गांव निवासी ब्रज बिहारी सिंह उर्फ झुग्गी भगत का 35 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार बताया जाता है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को आमी से लौटने के दौरान दरियापुर थाना क्षेत्र के केवटिया के समीप बोलेरो की ठोकर से घायल हो गया था। पटना में उपचार चल रहा था। गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार के दिन पैतृक आवास सैदपुर युवक की शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता ब्रिज बिहारी सिह उर्फ झुग्गी भगत माता पूनम देवी,पत्नी मीणा देवी पुत्र ऋषभ कुमार पुत्री शालू कुमारी नुखी कुमारी भाई मनोज कुमार व गुड्डू कुमार के चीख पुकार से महौल गूंज उठा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग