राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा को लेकर श्री यमुनाचारी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज दरियापुर के प्रांगण में स्कूल प्रभारी नंदनी कुमारी के अध्यक्षता में बैठक की गई। विदित हो कि राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय व चंदन सर के नेतृत्व में आयोजन किया गया है। जिसका परीक्षा 18 दिसंबर को 10 केंद्रों पर कराया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर यह बैठक किया गया। बैठक में शामिल आयोजन समिति के सचिव चंदन सर ने बैठक को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा कुल 100 अंकों का होगा। जिसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न ही रहेंगे। जिस परीक्षा का चार ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी को रखा गया है। ग्रुप बी नौवीं व दसवीं,ग्रुप सी सातवीं व आठवीं,व ग्रुप डी में पांचवीं व छट्ठी कक्षा के छात्र व छात्रा को शामिल किया गया है। सभी शामिल वर्गों के शामिल परीक्षार्थियों को उनके वर्ग के पाठ्यक्रम के गणित,विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी व दूसरे भाषा के हिसाब से व अंग्रेजी विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसका आवेदन भरना शुरू हो गया है। जिसका अंतिम तिथि 12 दिसंबर 22 हैं। जिसका लिखित परीक्षा 18 दिसंबर को लिया जाएगा। परिणाम 2 जनवरी 23 को घोषित किया जाएगा।परीक्षा में उच्च श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थी से 8 जनवरी को मौखिक परीक्षा लिया जाएगा। साथ ही पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन सारण जिले के प्रबुद्ध संत श्रीधर बाबा के द्वारा बनवाया गया श्रीधर बाबा दरोगा राय इंटर कॉलेज भेल्दी में होगा। बैठक में शामिल शिक्षकों में सविता देवी,स्वीटी प्रियम,मीना सिंह,भूमिका सिंह,अंजना कुमारी, नवीन आरती ,महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग