साधपुर छतर से लेजुआर को जोड़ने वाली सड़क के पक्कीकरण कार्य का मांझी विधायक ने किया शिलान्यास
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
मांझी (सारण)। मांझी विधायक सह पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे ने रविवार को 96 लाख की लागत से बनने वाली साधपुर छतर से लेजुआर को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के पक्कीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर श्री दुबे ने कहा कि इस सड़क के बन जाने के बाद लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों में मांझी विधान सभा क्षेत्र में सड़क और बिजली के क्षेत्र में जितना विकास कार्य हुआ है। उतना पहले कभी नही हुआ। मैंने वर्षों से उपेक्षित हिस्सों में विकास को गति देने का काम किया है। मेरे प्रयास से मांझी विधान सभा क्षेत्र में 181 योजनाएं स्वीकृत है। जिन पर काम हुआ है। कुछ शुरू होने वाला है। कोरोना के कारण कुछ गति धीमी हुई है। श्री दुबे ने कहा कि पहले कोई नही जानता था कि आपदा राहत क्या होती है। मैने विभिन्न दुर्घटनाओं के शिकार हुए 284 मृतक के पीड़ित परिवारों को आपदा सहायता राशि दिलवाने का कार्य किया है। मेरे संज्ञान में कोई भी शिकायत आती है तो मैं तुरंत विभागीय पदाधिकारी से बात कर निदान की कोशिश करता हूँ। मांझी समेत पूरे बिहार में महागठबंधन के कार्यकर्ता एकजुट हो गए हैं। आगामी चुनाव में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांझी कांग्रेस के अध्यक्ष उमा शंकर ओझा ने किया। कार्यक्रम को राजद के प्रखंड के अध्यक्ष विनय कुमार यादव, जलालपुर कांग्रेस अध्यक्ष काली कुमार, मन्नान खां, कन्हैया यादव आदि ने संबोधित किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रहमत अली, कांग्रेस के जिला महासचिव जगा सिंह, संवेदक पुट्टू सिंह, उप प्रमुख राकेश राय, पप्पू सिंह, अनिल सिंह, मृत्युंजय पूरी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग