कोहड़ा मध्य विद्यालय की शिक्षिका पति के निधन पर रालोसपा नेता सहित शिक्षक समुदाय ने किया शोक प्रकट
संजीव कुमार शर्मा। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। कोहड़ा मध्य विद्यालय की शिक्षिका परवीन बानो के पति 40 वर्षीय मेराज हुसैन का शनिवार की देर रात असामयिक निधन हो गया। बताया जाता है कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें लेकर इलाज के लिए पटना पहुंचे। मगर इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद हीं निधन हो गया। जिससे परिवार में हाहाकार मच गया। बड़े भाई शिक्षक अनवर हुसैन, हसनैन अली व असरफ अली काफी शोकाकुल थे। मेराज के निधन पर रालोसपा नेता ओम प्रकाश कुशवाहा सहित शिक्षक समुदाय के प्रभु राम, राकेश सिंह, शीला कुमारी, इम्तियाज अंसारी, मालती सिन्हा, तारकेश्वर साह, शम्सतबरेज सिद्धिकी, पंकज गिरि आदि ने भी शोक प्रकट किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग