छपरा (सारण)।
एकमा (सारण)। पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों में सिंगही मठिया गांव के पंकज कुमार पंडित, सरस्वती देवी, राहुल कुमार, उत्तम पंडित, बादशाह पंडित, हंसराजपुर गांव के कलावती देवी, अवधेश कुमार केशरी व धीरज कुमार केशरी समेत दस लोग शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में किया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विकास कुमार विमल व डॉ. गुंजन कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग