राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में बांस से घेरकर रास्ता अवरुद्ध करने के विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये है। इस संबंध में डीह छपिया गांव निवासी विशाल कुमार राम ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि रात्रि में जगलाल राम, मुकेश राम, नितेश राम, राकेश राम, कमलेश राम, दीपा राम आने-जाने वाले रास्ते को बांस-बल्ला गाड़कर घेर रहे थे। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर जान मारने की नीयत से फरसा से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने मेरे पिता गंगा राम व बहन कुमारी देवी आयी तो उन्हें भी मारकर घायल कर दिया। राकेश राम ने आतंक फैलाने के लिए देशी कट्टा से हवाई फायर करने लगा तथा मुकेश ने बहन के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग