- तरैया पुलिस व एलटीएफ की टीम ने शराब के विरुद्ध चलाया था अभियान
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के राजधानी व मुरलीपुर गांव से तरैया थाना पुलिस व एलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर देशी शराब के साथ दो महिला समेत तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआइ उमेशचंद्र सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के तहत एएलटीएफ टीम के दरोगा व पुलिस जवानों सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी गांव निवासी पप्पू कुमार के यहां छापेमारी की गई। जहां पप्पू अपने पलानी में चौकी के नीचे एक गैलन में 25 लीटर देशी शराब स्प्रीट छुपा कर रखा हुआ था। छापेमारी दल में शामिल पुलिस ने पप्पू को शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं मुरलीपुर नट बस्ती में छापेमारी के दौरान दो महिला अपने-अपने हाथ में गैलन लेकर भागने लगी। जिसे महिला पुलिस बल ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ा, दोनों महिलाओं के हाथ में लिये गैलन से पुलिस ने पांच – पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया। पकड़ी गई महिला विनोद नट की पत्नी मंजू देवी व मोटू नट की पत्नी मंजू देवी बताई जाती है। पुलिस मामले में तीनों धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें रविवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग