राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पोखखेड़ा गांव में घरेलू विवाद में हुई मारपीट की घटना में अजमेरी बेगम और मीना बीवी घायल हो गई है, जबकि लौवां गांव में आपसी विवाद में अनीता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घायल सभी महिलाओं का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिलाओं ने तरैया थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। वही चंचलिया गांव निवासी व शराब कांड में फरार एक नामजद आरोपी को तरैया पुलिस ने शनिवार की रात्रि में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चंचलिया गांव निवासी जमदार राय का पुत्र उपेंद्र राय है। मामले थानाध्यक्ष शोएब आलम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर तरैया थाने में पूर्व का शराब कांड दर्ज है। जिसमें वह महीनों से फरार चल रहा था। जिसे शनिवार की रात्रि में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वही गिरफ्तार आरोपी को पेशी के लिए रविवार को छपरा कोर्ट भेज दिया गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग