अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलालपुर के खेल मैदान में रविवार से शुरू हुए मिल्खा सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में ओम साईं क्लब बरेजा ने मढौरा फुटबॉल क्लब को 2- 1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। बरेजा की ओर से दोनों गोल अंश कुमार ने मध्यांतर के बाद किया। खचाखच भरे खेल मैदान में रोमांचक खेल देखने को मिला। इसके पहले मैच का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख उपेंद्र सुमन, जलालपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह व मंजू देवी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद उछाल कर किया। मैच के रेफरी उमेश कुमार सिंह तथा जफरुल्लाह खां थे। सोमवार का मैच दरौंधा फुटबॉल क्लब तथा एस एस क्लब मांझी के बीच में खेला जाएगा|इस आशय की जानकारी संचालक अमृतांशु भूषण मिश्र ने दी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग