राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र मदनसाठ गांव में शनिवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में पैक्स अध्यक्ष समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए एकमा समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदनसाठ गांव में एक स्थान पर ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने के दौरान दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। उसके बाद मारपीट शुरू हो गई और देखते हीं देखते आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, मंतोष कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह व आशु कुमार सिंह शामिल हैं। घायल पैक्स अध्यक्ष को इलाज के लिए एकमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल प्रेम कुमार सिंह को छपरा रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज अन्य जगहों पर चल रहा है। दाउदपुर थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि घटना के सम्बंध में अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नही करायी गई है। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग