राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। मांझी प्रखंड के महम्मदपुर निवासी व पत्रकार नितेश कुमार सिंह उर्फ बबुआ जी ने रविवार को स्थानीय वरदान हॉस्पिटल में इलाजरत पत्रकार वीरेश सिंह की पुत्री को एक यूनिट रक्तदान कर जीवनदान दिया है। बताते चलें कि माँझी प्रखंड के गोबरही गांव निवासी पत्रकार वीरेश सिंह की पुत्री पिछले 10 दिनों से इलाजरत है। जिसके लिए ब्लड के डिमांड हेतु अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप में पोस्ट के माध्यम से आग्रह किया जा रहा था। जिससे प्रभावित होकर पत्रकार श्री सिंह रक्तदान करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वे वर्ष में दो बार जरूरतमंद मरीजों को रक्तदान करते आ रहे हैं। पत्रकार नितेश कुमार सिंह के इस सराहनीय पहल के लिए सारण जिले के पत्रकार बंधुओं ने साधुवाद दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग