राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषकों के बीच गुणवत्तापूर्ण आलू बीज का वितरण और आलू उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आलू की उन्नत खेती से संबंधित तकनीक की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ जितेंद्र चन्दोला ने कृषकों को आलू की खेती की उन्नत तकनीक एवं आलू की गुणवत्ता के बारे में पूरी जानकारी दी। केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अभय कुमार सिंह ने आलू बीज उत्पादन तकनीक एवं सत्य बीज से आलू उत्पादन संबंधित सभी जानकारियां किसानों को दी। माँझी के दर्जनों कृषकों के बीच प्रजनक आलू बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ कन्हैया लाल, सहित सभी वरीय वैज्ञानिक मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग