राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी व अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने रसूलपुर व चड़वा गांव में सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर छेड़खानी करने के मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपितों में रसूलपुर गांव के अरविन्द उपाध्याय व चड़वा गांव के उत्तम गिरि शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग