पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में जिला परिषद के मार्केट में अवस्थित विकास टेलकम में चोरो द्वारा दुकान का ताला काट दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है, वही चोरी की घटना दुकान में लगें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में विकास टेलकम के प्रोपराइटर विकास कुमार ने बताया कि वे प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गए सोमवार की सुबह अगल बगल के लोगों द्वारा दुकान में चोरी की घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंच देखा कि दुकान का ताला काट चोरी की गई है वही सीसीटीवी कैमरे में कैद घटनाओं में घटना सोमवार की अहले सुबह की ही हैं। दुकान में रखें कीपैड मोबाईल दो दर्जन,चीप, हेडफोन, चार्जर, ग्राहकों के बनने के लिए लिए हुए एक दर्जन मोबाईल फोन समेत 5 हजार रुपए नगदी भी चोरी कर ली गई है। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग