राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राजधानी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में ललन राय तथा सरिता यादव गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं मंझोपुर के संतोष राम को पूर्व के विवाद में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संतोष राम को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वही रसीदपुर गांव में सड़क दुर्घटना में एक पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बालक संजय प्रसाद का पांच वर्षीय पुत्र सुशील कुमार है। जिसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग