- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजितपुर, परसा के शिक्षक प्रमोद कुमार को पितृशोक
राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रदेश के जाने-माने शिक्षाविद, सामाजिक सुचिता के सिद्ध पुरुष अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉक्टर पारसनाथ सिन्हा नहीं रहे। सोमवार की संध्या पटना स्थित उनके पैतृक आवास पर हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। पटना विश्वविद्यालय के पटना साइंस कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग के अवकाश प्राप्त प्रोफ़ेसर डॉक्टर पारसनाथ सिन्हा गत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सादा जीवन एवं उच्च विचार इनके मंत्र रहे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। इनकी दो पुत्री अनीता एवं अलका पुत्र शिक्षक प्रमोद कुमार, प्रवीण कुमार एवं पूरा परिवार तथा उनको जानने वाले उनके निधन पर मर्माहत हैं। उनके निधन पर शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षाविदों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया एवं ढाढ़स से बढ़ाया। इधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजीतपुर, परसा के परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक साथी प्रमोद कुमार के पिता अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉक्टर पारसनाथ सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य विकास कुमार, शिक्षक अनिल कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह, मोहम्मद इमरान, आर्कमिडीज, डॉ गणेश राय, नवल किशोर राय, रजनीश विश्वकर्मा, सुधीर कुमार, नगीना लाल मांझी, जितेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का नाम शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग