राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में भागवतपुर के कौशल्या देवी, राजेश कुमार, छठी लाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अमित कुमार, सुशीला देवी, तथा सरेया रत्नाकार गांव के मंजेश कुमार शामिल है। वहीं अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए हैं घायलों में माधोपुर छोटा के तौसीफ आलम तथा तरैया के राजेश साह शामिल है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग