संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चोरी का बाइक उपयोग कर रहे युवक को सहाजितपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही बाइक को भी जब्त कर लिया गया। एसआई उदय शंकर प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि गस्ती के दौरान सिसई नहर पर थे। तभी बाइक से एक व्यक्ति सिसई के तरफ आ रहा था। जो पुलिस को देख विपरीत दिशा में बाइक घुमाकर भागने लगा।जिसे शक के आधार पर बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ लिया गया। युवक ने पुछताक्ष के दौरान अपना नाम पत्ता जनता बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी रंजित कुमार बताया।जिससे बाइक की कागजात की मांग की गई तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया। वही उक्त बाइक को चोरी का बाइक बताया। चोरी का बाइक रखने एवं उपयोग करने के मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए युवक को जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग