- अवैध रूप से बालू की ढुलाई करने वाले वाहनों पर है, प्रशासन की पैनी नजर
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पेट्रोलिंग के दौरान अंचलाधिकारी सह खान निरीक्षक स्वामीनाथ राम ने बनियापुर पुलिस के सहयोग से बगैर वैध चालान के बालू लदे दो ट्रक को जब्त किया है। अंचलाधिकारी के स्वलिखित बयान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें ट्रक चालक एवं मालिक को आरोपित किया गया है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के टेढ़ी घाट से ट्रक को जब्त किया गया है। जहाँ चालक से कागजात की मांग की गई तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया की जिला पदाधिकारी एवं खनन विभाग के गाइडलाइन के अनुसार अवैध बालू ढुलाई करने वाले वाहनों पर प्रशासन की पैनी नजर है। नियमों का उल्लंघन करने वालो को बख्शा नही जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग