राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को विगत चौदह साल से फरार चल रहे अपहरण के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी बरेजा गांव निवासी रतन राय का पुत्र कन्हैया राय बताया जाता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पिछले 2008 में बरेजा गांव ही के कामेश्वर राय के 14 वर्षीय पुत्र राजन कुमार राय के अपहरण के मामले में कन्हैया राय समेत छह अन्य लोग आरोपित किये गए थे। गिरफ्तार आरोपित की वर्षों से पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गांव से हीं उसे गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक पूछताछ करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग