राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा और रसूलपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 60 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो धंधेबाज पुलिस को देख कर फरार हो गए। बताया जाता है कि एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से छित्रवलिया गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 15-15 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान सुरेश मांझी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि करीम मियां मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, एसआई विजय कुमार यादव व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार ने अतरसन गांव में छापेमारी कर 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस को देखकर कारोबारी सूरज मांझी उर्फ भुवाली मांझी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस फरार धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग