राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। बाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के श्याम नारायण राय व राम नारायण राय के बंद घरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने वस्त्राभूषण नकदी समेत हजारों रूपये मूल्य की सम्पत्ति चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार गृह स्वामी के परिवार के सभी सदस्य छपरा शहर में रहते हैं। गांव वालों की सूचना पर गृह स्वामी के परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो इस घटना को देखकर चिंतित व परेशान हो गये। घर खाली रहने कारण चोरों ने आराम से बारी-बारी सभी घरों का ताला तोड़कर उसमें रखे आलमारी व बक्से को तोड़ कर चोरी कर ली। गृहस्वामी ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना एकमा थाने में लिखित रूप से दे दी गई ह। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग