राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। स्थानीय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 288 लीटर शराब से लदी दो लग्जरी कार के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार का चालक गाड़ी छोड़कर भागने मे सफल हो गया। गिरफ्तार चालक व तस्करों में बांका जिले के केसर थाना क्षेत्र के कुंअर भगत का पुत्र मिथलेश कुमार तथा दिल्ली के पश्चिम बिहार थाना क्षेत्र पिरागढी निवासी राकेश कुमार का पुत्र विशाल कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की शराब के तस्कर लग्जरी कार से शराब लेकर आ रहा हैं। सूचना के आधार पर विशेष वाहन चेकिंग लगाया गया। थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव के समीप एक हुंडई कार को जब्त किया गया। जबकि चालक पुलिस को चकमा देकर भागने मे सफल रहा। छपरा मांझी मुख्य मार्ग के पहिया ढाला के पास शराब से लदी स्विफ्ट कार को जब्त किया गया। स्वीफ्ट कार से चालक तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि शराब की खेप दिल्ली से लेकर बांका लाया जा रहा था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों के मोबाइल का सीडीआर तथा काल डिटेल खंगाल रही है। छापेमारी मे पुअनी सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी, सअनि मनोज कुमार झा, हरिनंदन गोस्वामी के अलावा जिला सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग