संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जद यू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर बुधवार को चौथी बार सर्वसम्मति से शिवनारायण सिंह पटेल को निर्विरोध रूप से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव मुख्य बाजार बनियापुर स्थित डाकबंगला परिसर में संपन्न हुआ। जहाँ निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. फिरोज अहमद एवं चुनाव प्रभारी अंनत गोंड की उपस्थिति में चुनाव कार्य पूर्ण किया गया। प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर उपस्थित कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूलमाला पहनाते हुए मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इधर निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिये पूरी ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा। साथ ही सरकार प्रायोजित योजनाओं का लाभ सबको समान रूप से मिले को लेकर लगातार निगरानी की जाएगी। मौके पर प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मो0 जावेद अब्बास, अधिवक्ता निर्मल कुमार, त्रिभुवन साह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

फोटो(नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग