संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एससी-एसटी, मारपीट सहित अन्य मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अलग-अलग कांड के नामजद अभियुक्तों को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में बनियापुर थाना क्षेत्र के भुषाव निवासी हरेन्द्र राय जो गत 03 जून को दर्ज थाना कांड संख्या 181/ 21 के नामजद अभियुक्त है।वही कांड संख्या 305/ 20 के प्राथमिकी अभियुक्त मशरख थाना क्षेत्र के समस्तपूरा निवासी संजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस काफी दिनों से प्रयासरत थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग