राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर से सटे ई किसान भवन में गेहूं के बीज वितरण के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया।हंगामा ऐसा था कि कर्मियों को मुख्य दरवाजा तक बंद करना पड़ा। किसान उसे भी तोड़ने पर उतारु थे। कृषि कार्यालय ने मंगलवार को पंचायत के अनुसार बीज वितरण का शेड्यूल तय किया था।एकाएक किसानों की संख्या बढ़ती गई तो हंगामे की स्थिति बन गई। कर्मियों को पुलिस तक बुलाना पड़ा। बावजूद स्थिति जस की तस बनी थी।किसानों का कहना था कि कृषि विभाग ने जो रोस्टर बनाया है। उसके अनुसार किसी पंचायत को 34 से 36 क्विंटल बीज का आवंटन किया गया है। जबकि किसी पंचायत को 6 से 7 क्विंटल बीज ही आवंटित हुई है। वितरण में कृषि समन्वयकों की भूमिका संदिग्ध है। किसानों का कहना है कि बीज वितरण में कृषि विभाग पूरी तरह फेल है।कर्मियों की मनमानी के कारण हंगामे की स्थिति बन रही है। इस मामले में जानकारी लेने पर कृषि पदाधिकारी का मोबाइल बंद था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग