राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। जयप्रभा सेतु के मुहाने पर मांझी स्थित उत्पाद विभाग की पुलिस द्वारा अल्कोहल जांच के दौरान भाग रहा एक शराबी समेत उसे खदेड़कर पकड़ने के प्रयास में एक सिपाही भी सीढ़ी से गिरकर जख्मी हो गया। उसके बाद अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा इलाज के लिए उन्हें मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल शराबी को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। जख्मी शराबी परसा थाना क्षेत्र के ढोलराही गांव निवासी खयाली राय का पुत्र राजू कुमार राय बताया जाता है। जबकि जख्मी सिपाही छपरा शहर निवासी चन्द्रदीप यादव का पुत्र आशुतोष यादव बताया जाता है। उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों ने बताया कि शराब जांच के क्रम में जख्मी युवक पुलिस को चकमा देकर अचानक भागने लगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग