राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के महेशिया व ख़िरीकिया के मध्य कृषि फॉर्म के एक कर्मी से बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूट लिया। जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समहौता दरिहारा गांव निवासी हरिचरण राम दरियापुर प्रखंड के हरिहरपुर स्थित कृषि फॉर्म में हलदर के पद पर कार्यरत हैं। जहां से कार्य निपटा घर लौट रहा था। तभी डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशिया व ख़िरीकिया के मध्य में दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने कर्मी को आगे से घेर लिया तथा बाइक व मोबाइल लूट लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग