राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के छपिया बिन टोली से पुलिस ने पांच लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआइ उमेशचंद्र सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली कि छपिया बिन टोली निवासी अंकज कुमार अपने पलानी में शराब छुपाकर रखा हुआ है। जैसे ही पुलिस की गाड़ी पहुंची कि अंकज हाथ में थैला लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया। जब उसके थैला की जांच की गई तो थैला से पांच लीटर देशी शराब स्प्रीट बरामद किया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को बुधवार को छपरा जेल भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग