पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव में मंगलवार की रात गुमटी में अवस्थित किराना दुकानदार से सिगरेट खरीदने के विवाद में मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया। जिसमें घायल हालत में इलाज के लिए दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान स्व बिगु सिंह का 57 वर्षीय पुत्र टुनटुन सिंह के रूप में हुई। घटना के बारे में घायल ने बताया कि तीन युवक नशे की हालत में आए और सिगरेट की मांग की और उनकेे द्वारा सिगरेट नही बेचने की बात बताई तो आपस में उलझते हुए उनके सर पर वार कर दिया जिसमें वे घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग