अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के जलालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही मिल्खा सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच में आइटीबीपी कोठेयां की टीम ने वाईएमसी दिघवारा को 3-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। आइटीबीपी की ओर से अमित कुमार ने गोल किए। वही दिघवारा की ओर से कल्लू कुमार ने एक मात्र गोल किया। मैच का बेस्ट 22 का पुरस्कारआई टी बी पी के अमित कुमार को दिया गया। पुरस्कार बाबा रेडीमेड जलालपुर की ओर से प्रदान किया गयाा। मैच के रेफरी उमेश कुमार सिंह, जफरुल्लाह खान तथा अमृतांशु भूषण मिश्र थे। मौके पर आई टी बी पी के कमांडेंट व सदर प्रखंड के नैनी पंचायत की मुखिया नीलू सिंह सहित दर्जनो अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में गुरुवार को दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब जलालपुर तथा मलखाचक फुटबाल क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग