राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में छापेमारी करतें हुए डुमरसन गांव में पुआल में छुपाकर रखा गया अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वही पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज फरार हो गया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार और एएलटीएफ टीम ने दारोगा मो फूलहसन के साथ डुमरसन गांव में मनीष कुमार पिता किशोर भगत के घर के आगे पुआल में छुपाकर रखा गया 32 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग