राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया बाजार स्थित सहारा इंडिया के मैनेजर की सड़क दुर्घटना में मौत पर गुरुवार को सहारा कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। थाना क्षेत्र के गलिमापुर निवासी व सहारा इंडिया के मैनेजर रामबाबू सिंह की बुधवार को कार्यालय आने के दौरान छपिया में अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई थी। उनके आकस्मिक निधन पर सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ताओं ने नमन आंखों से शोक प्रकट करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, मुखिया सुशील सिंह दवा व्यवसायी गोलू कुमार सिंह, रामाकांत सिंह, कपड़ा व्यवसायी रमेश कुमार सिंह, रमेश कुमार गुप्ता ने आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किये है। शोक प्रकट करने वालों में अशोक राय, अभिरंजन सिंह, डीके शर्मा,पवन कुमार सिंह, सीएस सुमन, किसुन पंडित, नेसार अहमद, अनिल कुमार, राधाकृष्ण चतुर्वेदी, डीएन शर्मा, मनोज कुमार मिश्रा, राजू सिंह, अभय सिंह, श्रीभगवान सिंह, अशोक कुमार यादव, सोना बाबा, शत्रुध्न कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग