राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के आदेश पर एकमा थाने की पुलिस ने छपरा-सीवान एनएच 531 पर थाने के सामने दे दिनों तक लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों के अनियमित परिचालन करने के आरोप में 13 वाहन चालकों से सात हजार रुपये जुर्माना की वसूली की गई। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। बताया जाता है कि सारण पुलिस के द्वारा अपराध पर नियंत्रण करने व सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए वाहन जांच अभियान चला रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग